Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजुरी हत्याकांड में नया मोड़, लड़की के नाबालिग दोस्त की संदिग्ध मौत आम जन मानस में गुस्सा CBI जांच की मांग

बिजुरी हत्याकांड में नया मोड़, लड़की के नाबालिग दोस्त की संदिग्ध मौत आम जन मानस में गुस्सा CBI जांच की मांग 



शेखर खान "पत्रकार"

अनूपपुर जिले के बिजुरी क्षेत्र में युवती की हत्या के  मामले ने अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस नाबालिग लड़के के साथ युवती घटना वाले दिन गई थी, उसकी भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घायल अवस्था में मिले लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे मामले में कई लोग शामिल हो सकते हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवती और नाबालिग लड़का एक साथ बाहर गए थे, जिसके बाद दोनों के साथ दर्दनाक घटना हुई। अब लड़के की मौत के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

मौत कैसे हुई किन कारणों से पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा


Post a Comment

0 Comments