10 दिनों लापता नाबालिक युवती छत्तीसगढ़ में मिली पुलिस कप्तान राम जी श्रीवास्तव के राज्य में राम राज्य कायम


शेखर खान "पत्रकार"

थाना जैतपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी

दिनांक 28.05.2026 को थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17

वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 28.05.2026 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी। आस-पास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर

भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-

फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जैतपुर पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिकाओं को दिनांक 08.06.26 को बस स्टैंट, जनकपुर, छ. ग. से सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

राम जी श्रीवास्तव SP SHAHDOL 

शहडोल में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी नेतृत्व

शहडोल जिले में पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य देखने को मिले हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया है।

अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक मामलों में लगातार कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस की सक्रियता और सतत निगरानी के कारण कई आपराधिक तत्वों में भय का वातावरण बना है।

एसपी रामजी श्रीवास्तव ने पुलिस को केवल कार्रवाई तक सीमित न रखकर जनसंपर्क और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया है। आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उन पर शीघ्र कार्रवाई करने की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके नेतृत्व में पुलिस लगातार प्रयासरत है। यही कारण है कि शहडोल में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं और जनता पुलिस प्रशासन पर अपना विश्वास जता रही है।