बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत, कई लापता क्या मौसम विभाग से नहीं ली जाती मौसम की जानकारी इस हादसे का,
जिम्मेदार कौन ?
शेखर खान "पत्रकार"
मीनेश जैन "पत्रकार"
मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम
में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो
गया। तेज आंधी और तूफान के बीच
पर्यटकों से भरा एक क्रूज़ खमरिया
टापू के पास असंतुलित होकर डूब गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में
करीब 30 से 40 लोग सवार थे। हादसे
के दौरान लगभग 15 लोग तैरकर
सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि
कई लोग अभी भी लापता बताए जा
रहे हैं।
रेस्क्यू जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर
पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है और लापता
लोगों की तलाश की जा रही है।
• मुख्य बिंदु:
• स्थान: बरगी डैम (खमरिया टापू के पास)
• समय: गुरुवार शाम (30 अप्रैल 2026)
• कारण: तेज आंधी-तूफान, जिससे क्रूज़ में
पानी भर गया
• सवार: लगभग 30-40 लोग
• मृतक: अब तक 9 शव बरामद
• बचे लोग: करीब 15 सुरक्षित निकले
•कुछ अभी भी लापता
प्रशासन द्वारा अभी पूरी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है।
एक सवाल जो हर एक आम आदमी पूछ रहा है
क्या क्रूज को डैम में ले जाने से पहले मौसम विभाग से जानकारी ली जाती है के आज का मौसम कैसा रहेगा
या नहीं ली गई मौसम विभाग से जानकारी
इन मौत का जिम्मेदार कौन ?
हर आम आदमी के मन है ये सवाल
बरगी डैम हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए, और घायलों को 50 हजार रुपए देगी सरकार
हृदय को विचलित करने वाली तस्वीर एक मां अपने बेटे को बचाते हुए शहीद हो गई
मां और बेटे का दुखद अंत। मां की ममता को मौत भी न तोड़ सकी



0 Comments