मध्य प्रदेश के सबसे बहुचर्चित मामले में बिजुरी पुलिस ने महिला हत्या एवं लूट का 06 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
शेखर खान "पत्रकार"
जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने महिला की अंधी हत्या एवं लूट के मामले का मात्र 06 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 20/05/2026 को कोरजा कालरी बाउंड्री के पास रेलवे लाइन रोड में एक युवती के साथ मारपीट एवं लूट की घटना हुई थी। गंभीर रूप से घायल युवती की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं मृतिका का लोवर बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :
गोलू कुशवाहा, निवासी बिजुरी
अख्तर अली कुरैशी, निवासी बिजुरी
सराहनीय भूमिका
उक्त अंधे कत्ल एवं लूट की गुत्थी सुलझाने में बिजुरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मुख्य टीम :
निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक मानिम टोप्पो, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, सउनि कमलेश तिवारी, सउनि प्रभाकर पटेल, सउनि विपिन बिहारी राय, सउनि बृजेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. सतीष मिश्रा, प्र.आर. के.के. तिवारी, आरक्षक विश्वजीत मिश्रा, अभिषेक शर्मा, राजदेव सिंह एवं संगम तोमर।
विशेष योगदान
सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आरक्षक लक्ष्मण डांगी, मनोज उपाध्याय, रवि सिंह एवं रामनिवास गुर्जर की टीम द्वारा संदिग्धों की तलाश एवं गिरफ्तारी में विशेष भूमिका निभाई गई, जिससे प्रकरण का त्वरित खुलासा संभव हो सका।

0 Comments