Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजुरी किशोरी मामले में नहीं हुआ कोई गैंग रेप नवगत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार,पूरे मामले का खुलासा होगा जांच के बाद

बिजुरी  किशोरी मामले में नहीं हुआ कोई गैंग रेप नवगत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार,पूरे मामले का खुलासा होगा जांच के बाद




शेखर खान "पत्रकार"

मध्य प्रदेश के बिजुरी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार  युवती अपने एक परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ आरोपियों ने दोनों को रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक और यूवती साथ मारपीट की

घटना के बाद युवती की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पूरे मामले की हर पहलुओं से जांच की जा रही है फिलहाल अभी कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से मौत की सही वजह क्या है पता चल पाएगी 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

आरोपी हुए देर रात गिरफ़्तार पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने किया खुलासा

Post a Comment

0 Comments