Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्जैन में दम दिखाएंगी शहडोल की बेटियां ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए 14 वर्ष बालिका टीम रवाना, पिछले साल बनी थी उपविजेता

उज्जैन में दम दिखाएंगी शहडोल की बेटियां ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए 14 वर्ष बालिका टीम रवाना, पिछले साल बनी थी उपविजेता



शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। जिला बास्केटबॉल संघ की 14 वर्ष बालिका टीम एक बार फिर प्रदेश स्तर पर शहडोल का परचम लहराने के इरादे से तैयार है। टीम 22 मई को उज्जैन के लिए रवाना होगी, जहां 23 से 26 मई 2026 तक आयोजित होने वाली ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


हर साल बढ़ा रहीं जिले का मान


जिला बास्केटबॉल संघ की बालिका टीम लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करती आ रही है। पिछले कई वर्षों में टीम ने मध्यप्रदेश स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार भी टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।


राष्ट्रीय कोच के मार्गदर्शन में तैयार हुई टीम


टीम के कोच राष्ट्रीय कोच के.के. श्रीवास्तव के निर्देशन में खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है। प्रतियोगिता में आराध्या द्विवेदी, दाक्षी सिंह, आराध्या यादव, एंजेल साकेत, दृष्टि वशिष्ठ, अलीना खान, अद्विक खंडेलिया, अन्वी अग्रवाल, अन्वेष मिश्रा, अक्षरा बर्मन, शानवी गुप्ता एवं अवनी पॉल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं टीम मैनेजर की जिम्मेदारी शिप्रा द्विवेदी, अनुष्का कारागंले एवं शुभांगी अग्रवाल संभालेंगी।


पिछले साल किया था शानदार प्रदर्शन


गौरतलब है कि वर्ष 2025 में इंदौर में आयोजित 14 वर्ष बालिका ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की टीम ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सागर जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में इंदौर ए टीम से कड़ा संघर्ष करते हुए टीम ने उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया था।


खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं


जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि इस बार शहडोल की बेटियां प्रदेश में नया इतिहास रचेंगी।

Post a Comment

0 Comments