Ticker

6/recent/ticker-posts

मारुति शोरूम शुभ मोटर्स पर सेंट्रल जीएसटी का छापा टैक्स गड़बड़ी की शिकायत पर शोरूम के खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

   मारुति शोरूम शुभ मोटर्स पर सेंट्रल जीएसटी का छापा

टैक्स गड़बड़ी की शिकायत पर शोरूम के खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज



मीनेश जैन "पत्रकार"

जबलपुर शहर के मदन महल क्षेत्र स्थित मारुति शुभ मोटर्स एरिना शोरूम पर गुरुवार देर शाम केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने जांच कार्रवाई शुरू की। 

विभाग का कहना है कि सूत्रों के द्वारा जीएसटी की लेनदेन में हेरा फेरी की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी।

यह कार्रवाई शोरूम में कथित टैक्स गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने शोरूम के विभिन्न दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों को खंगाला। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट अनूप सिंह टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई नजर रखे रहे है

 टीम ने शोरूम में बिक्री से संबंधित रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड जीएसटी रिटर्न, टैक्स भुगतान विवरण और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का मिलान शुरू किया है। 

विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि वाहन बिक्री के दौरान जारी किए गए बिल और जमा किए गए टैक्स में किसी प्रकार की विसंगतितो नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी विभाग को पिछले कुछ समय से इस शोरूम में टैक्स भुगतान में अनियमितता और बिलिंग में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं।

 प्रारंभिक जांच के बाद इन शिकायतों को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में गुरुवार को टीम ने शोरूम पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की। 

छापे में क्या मिला इसकी विस्तृत रिपोर्ट सामने आना अभी बाकी है.

जांच के दौरान शोरूम प्रबंधन से भी आवश्यक कागजात और स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में टैक्स नियमों  का उल्लंघन हुआ है या नहीं। 

यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जीएसटी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कीजाएगी। 

फिलहाल कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और विभाग मामले की गहन जांच कर रहा हैं 

यदि जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो शोरूम के ऊपर  कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी यह कहना है  केंद्रीय जीएसटी टीम का

Post a Comment

0 Comments