Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज शहडोल की बैठक संपन्न, एकता के साथ निकलेगी परशुराम जयंती की शोभायात्रा

अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज शहडोल की बैठक संपन्न, एकता के साथ निकलेगी परशुराम जयंती की शोभायात्रा



शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज शहडोल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष समाज के सभी सदस्य एक मंच पर आकर जयस्तंभ चौक से निकलने वाली भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होंगे।


संभाग अध्यक्ष पंडित पीयूष शुक्ला ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों में अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज द्वारा भगतसिंह कॉम्प्लेक्स से अलग से शोभायात्रा निकाली जाती रही है, किन्तु इस बार समाज की एकता एवं अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए समाजजनों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि समस्त ब्राम्हण समाज एकजुट होकर जयस्तंभ चौक से निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा में सहभागिता करेगा।


उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज में आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सामूहिक शक्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज के गौरव, संस्कृति एवं परंपराओं का भी परिचायक है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।


बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया और संकल्प लिया कि इस वर्ष की शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक एवं अनुशासित रूप से आयोजित किया जाएगा।


इस अवसर पर पंडित राजेश्वर उदानिया, पंडित बाल्मीक गौतम, पंडित अजय अवस्थी, पंडित पीयूष शुक्ला, पंडित प्रभात पाण्डेय, पंडित राजेश पाठक, पंडित मुरली गौतम, पंडित विवेक तिवारी, पंडित प्रीतेश द्विवेदी, पंडित अनुपम गौतम, पंडित अरुण द्विवेदी, पंडित सोनू द्विवेदी सहित ब्राम्हण समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


अंत में समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments