पुलिस के द्वारा अवैध कार्यों के खिलाफ स्ट्राइक जुए के फड़ पर छापा 52 परी नाचते हुएं 7 जुआड़ी गिरफ्तार
मीनेश जैन "पत्रकार"
जबलपुर जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया। है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में थाना सिहोरा की गठित टीम द्वारा 7 जुआड़यों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकड़ते हुये नगदी 35 हजार रूपये जप्त किये गये।
थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि दिनांक 8-4-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अवधेश गुप्ता के ढाबा के पीछे मनसकरा वाईपास सिहोरा में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां घेराबंदी कर ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे जुआड़यों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम
जुआड़ी रवि प्रकाश सरावगी निवासी वार्ड नम्बर 6 सिहोरा,
विनोद गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर 1 सिहोरा,
श्यामनारायण गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर 3 सिहोरा,
विष्णुप्रसाद साहू निवासी वार्ड नम्बर 4 कटरा सिहोरा,
धीरेन्द्र सिंह निवासी गुप्ता ढाबा कमरा नम्बर 3 सिहोरा
प्रदीप दुबे निवासी वार्ड नम्बर 4 सिहोरा,
राजकुमार साहू निवासी कालभैरव चौक सिहोरा
बताया जुआड़यों के पास एवं कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 35 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआड़यों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जबलपुर में बहुत तेजी से चलता है क्रिकेट का सट्टा पुलिस प्रशासन इस ओर कब ध्यान देगी आसपास के जिलों के लिए जबलपुर से संचालित होता क्रिकेट का सट्टा

0 Comments