विद्या के मंदिर में नाबालिक बालिका के साथ बेड टच कर अश्लील छेड़खानी के मामले में विद्यालय का कर्मचारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
शेखर खान "पत्रकार"
अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतीउर रहमान के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अनूपपुर कोतवाली पुलिस द्वारा नगर के प्राइवेट विद्यालय में कार्यरत कर्मचारी चंद्र प्रकाश पटेल निवासी ग्राम दुल्हारा को विद्यालय की कक्षा तीन की 08 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ अश्लील छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया गया
प्राइवेट विद्यालय की कक्षा 03 की 08 वर्षीय छात्रा के साथ उसकी मां ने थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई विद्यालय में काम करने वाले कर्मचारी चंद्र प्रकाश पटेल के द्वारा विद्यालय में उसकी बेटी को बेड टच कर अश्लील छेड़खानी की गई जो महिला उप निरीक्षक सरिता लकड़ा द्वारा तत्काल उक्त रिपोर्ट पर थाना
कोतवाली के अपराध क्रमांक 73/26 धारा 64 (2) (एफ) 65 (2) बी. एन. एस. एवं 5(एल) (एम) 6 तथा 9 (एफ)10 पास्को एक्ट पंजीबद्ध किया गया
टी आई कोतवाली अरविंद जैन प्रधान आरक्षक शेख रशीद एवं आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा तत्काल निजी विद्यालय पहुंचकर
आरोपी चंद्र प्रकाश पटेल पिता स्वर्गीय राम जी पटेल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम दुल्हारा अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है
समय-समय पर बच्चों को गुड टच बेड टच की जानकारी देते रहना चाहिए स्कूल के अध्यापक और अभिभावकों के द्वारा

0 Comments