Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री के शहडोल आगमन पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन जन समस्याओं को लेकर जिला काग्रेस कमेटी=पीयूष शुक्ला

मुख्यमंत्री के शहडोल आगमन पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन जन समस्याओं को लेकर जिला काग्रेस कमेटी=पीयूष शुक्ला



शेखर खान शहडोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के शहडोल आगमन के दौरान स्थानीय जन समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री धनपुरी में वाटर पार्क के उद्घाटन हेतु शहडोल आ रहे हैं, लेकिन धनपुरी नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शासन-प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। नगर पालिका में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे आम जनता त्रस्त है।


जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार मे वरीयता प्रदान नहीं की जा रही, जिले में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। 

दूषित पेयजल की समस्या, 

गौ-तस्करी, 

अवैध रेत उत्खनन, 

कबाड़ का अवैध कारोबार, 

किसानों को खाद की गंभीर समस्या, 

जुआ एवं सट्टा जैसे अवैध धंधे अपने चरम पर हैं। 

जिम्मेदार अधिकारी कमीशन की पट्टी आंखों पर बांधकर जनता की समस्याओं से मुंह मोड़े बैठे हैं।


उन्होंने कहा कि इन सभी ज्वलंत जन समस्याओं की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के शहडोल आगमन के दौरान कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 अवस्थी द्वारा बुढ़ार एवं धनपुरी के समस्त काँग्रेस अनुषांगिक संगठन, समस्त काँग्रेसजन व आमजन से इस विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments