चलती कार में लगी भीषण आग मारुति अर्टिका में,चालक की बहादुरी से बाल-बाल बचा परिवार
शेखर खान शहडोल
जिला मुख्यालय सरावगी पेट्रोल पंप चौपाटी के सामने सड़क पर रात्रि 11. बजे लगभग दौड़ती मारुति अर्टिका कार में अचानक आग लगने से आग के गोले में तबदील हो गई कार आग लगने से जान की कोई हानि नहीं हुई है चालक की सूझबूझ से सभी लोगों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया
कार के बोनट से धुआं उठते ही चालक ने कार रोकी
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब कर सड़क से गुजर रही थी अचानक कर के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने खतरे का अंदेशा देख सूझबूझ से गाड़ी को रोक कर परिवार को बाहर निकाला पलक झपकते ही आग से कर हुई खाक
नगर पालिका का फायर ब्रिगेड लेट पहुंचा
कांग्रेस प्रवक्ता श्री पीयूष शुक्ला ने नगरपालिका में घटना की जानकारी देने के बाद भी फायरबर्ड की गाड़ी मौके पर काफी देर से पहुंची जब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी कार में रखा कीमती सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया था

0 Comments