Ticker

6/recent/ticker-posts

संयुक्त सचिव ने पी .एम. श्री हाई स्कूल कोटमा का किया निरीक्षण शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी, व्यवस्थाओं की सराहना की

संयुक्त सचिव ने पी .एम. श्री हाई स्कूल कोटमा का किया निरीक्षण शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी, व्यवस्थाओं की सराहना की




शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल 23 फरवरी 2026:- भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री दीपक मिश्रा ने जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल कोटमा का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पदस्थ शिक्षको विद्यार्थियों की संख्या सहित अन्य संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करे और विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आए इसके लिए प्रेरित करें तथा विद्यालय में दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दे, जिससे विद्यार्थी को पढ़ाई के प्रति रुचि हो। 


भारत सरकार के संयुक्त सचिव को विद्यालय के प्राचार्य  श्री संजय पांडे ने विद्यार्थियों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं गणवेश वितरण, मध्यान भोजन वितरण, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति के वितरण के साथ ही पाठ्य पुस्तक के वितरण एवं कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं के संचालन के संबंध जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि जन सहभागिता से विद्यालय में हाल का निर्माण तथा परिसर में उद्यान विकसित किया गया है।


संयुक्त सचिव ने शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल कोतमा के  विभिन्न कक्षाओं, प्राचार्य ऑफिस, विद्यालय मैदान और  बगीचे का भी अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओ की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल श्री शुभम वर्मा, उप संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल,जिला शिक्षा अधिकारी आर. के. मांगनालनी,  एपीसी श्री अरविंद पांडे एवं डी व्ही सी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments