Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन क्रिकेट सटोरिया बजाज साड़ी व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, ₹5.52 लाख नकद और डिजिटल साक्ष्य बरामद; छत्तीसगढ़ कनेक्शन की जांच तेज

ऑनलाइन क्रिकेट सटोरिया बजाज साड़ी व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, ₹5.52 लाख नकद और डिजिटल साक्ष्य बरामद; छत्तीसगढ़ कनेक्शन की जांच तेज



पूरे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में तेजी से पैर पसार रहा क्रिकेट  का ऑनलाइन सट्टा कई लोग बर्बाद हुए कुछ ने सुसाइड किया 

जो कभी व्यापार करने के लिए फेमस थे उनमें से अब कुछ क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे के लिए फेमस हो रहे हैं 

जबलपुर,कटनी,शहडोल,इंदौर,भोपल बड़े-बड़े मकान और दुकान सट्टे की कमाई से बनाई जा रही है 


लोगो का कहना है इन सटोरियों के तार सीमा पार दुबई से जुड़े हुए है पूरे गिरोह की जांच होना अति आवश्यक है



शहडोल जिले में भी तेजी से पैर पसार रहा है क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा क्रिकेट के सटोरियों की जांच जरूरी इनके कमाई के स्रोत की भी जांच जरूरी है 


शेखर खान "पत्रकार"

कटनी के माधव नगर थाने में क्रिकेट के सटोरिए गिरफ्तार मामला का खुलासा तब हुआ जब ग्राम जुहली निवासी अमित दाहिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अमित नई बस्ती स्थित ‘बॉम्बे ब्यूटीफुल साड़ी सेंटर’ में कार्यरत है। उसने बताया कि दुकान संचालक योगेश बजाज ने कैश लेनदेन का हवाला देकर उसके नाम से एचडीएफसी, बंधन और आईडीबीआई बैंक में खाते खुलवाए और पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए।


पुलिस के जांच में चौंकाने वाला खुलासा


पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन खातों में कुल ₹3 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। इतनी बड़ी राशि के आवागमन ने पुलिस को ऑनलाइन सट्टे की दिशा में जांच आगे बढ़ाने के संकेत दिए। मोबाइल की पड़ताल में सट्टे से जुड़े चैट ग्रुप और हिसाब-किताब के डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले।


छत्तीसगढ़ से जुड़ा मास्टरमाइंड


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पता चला कि आरोपी योगेश बजाज ने छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी मनीष और रोहित से सट्टे की ‘मास्टर आईडी’ कमीशन पर ली थी। इसी आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा था। फिलहाल छत्तीसगढ़ कनेक्शन की कड़ियां जोड़ने और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम रवाना की गई है।

 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की जब्ती

माधवनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश बजाज के साथ उसके सहयोगी तरुण मोटवानी और अवधेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ₹5.52 लाख नकद, तीन चेकबुक, तीन एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सट्टे में प्रयुक्त सभी बैंक खातों को होल्ड करा दिया गया है।

कटनी पुलिस की अपील

थाना प्रभारी  ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के कमीशन या लालच में आकर अपने बैंक दस्तावेज, ओटीपी, पासबुक या एटीएम कार्ड किसी को न सौंपें। ऐसा करना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि आपको मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराध में सहभागी बना सकता है।

Post a Comment

0 Comments