शा महाविद्यालय जयसिंहनगर में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित
शेखर खान "पत्रकार"
शहडोल। पं. अटल बिहारी वाजपेयी
शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर, जिला-शहडोल (म.प्र.) में पी एम ऊषा योजना के तहत अर्थशास्त्र विभाग द्वारा वर्तमान परिदृश्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था : चुनोतियां तथा अवसर विषय में 19 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के
प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ विनोद सेन, सहा प्राध्यापक अर्थशास्त्र, विशिष्ट वक्ता के रूप में नशीमा बेगम, सहा प्राध्यापक अर्थशास्त्र, अरविंद शाह बड़कड़े, सहा प्राध्यापक, डॉ आर सी त्रिपाठी, प्राध्यापक अर्थशास्त्र, पी एम ऊषा प्रभारी, प्रो गजेंद्र सिंह परस्ते कविता सिंह मार्को सरपंच ढोलर मंचासीन रहे।
वक्ताओं ने अपने-अपने वक्तव्य दिए और विषय वस्तु से संबंधित बारीकियों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सितेश पयासी,विवेक पाठक समस्त प्राध्यापकगण, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments