Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर की पार्किंग भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा भक्तों ने दी आंदोलन की चेतावनी

श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर की पार्किंग भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा भक्तों ने दी आंदोलन की चेतावनी 

अवैध निर्माण हटाने की मांग विराटेश्वरी धाम के सामने नजूल भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप



शेखर खान "पत्रकार"

 शहर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर (विराटेश्वरी धाम ) के सामने नजूल भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मंदिर से- जुड़े श्रृद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक पार्किंग के लिए सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कर दुकानों का निर्माण कर दिया गया है, जिससे आने वाले श्रृद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के सामने स्थित रिक्त नजूल भूमि को पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित किया गया था। इस भूमि पर नगर

पालिका परिषद शहडोल द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया

गया था, ताकि पार्किंग स्थल व्यवस्थित रह सके। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के उक्त बाउंड्रीवाल को तोड़कर तीन दुकानों का निर्माण कर शटर लगा दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इन दुकानों को लाखों रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुकानों के शटर पार्किंग स्थल की ओर खुलेंगे तो श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने में दिक्कत होगी। दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने

वाहन खड़ा करने से रोका जा सकता है, 

जिससे आए दिन विवाद की स्थिति भी बन सकती है। इस संबंध में प्रशासन को आवेदन प्रस्तुत कर मांग की गई है 




Post a Comment

1 Comments

  1. Bhaiya Puri jankari diya karo ki Kaun kabja Kiya Aadhi adhuri jankari

    ReplyDelete