Ticker

6/recent/ticker-posts

वायरल वीडियो पर मोटर मालिक मृगेंद्र मिश्रा ने दी सफाई,साजिश के तहत किया जा रहा है परेशान

वायरल वीडियो पर मोटर मालिक मृगेंद्र मिश्रा ने दी सफाई,साजिश के तहत किया जा रहा है परेशान


लाखों का टैक्स देने के बाद भी सरकार के निशाने पर बस मालिक क्यों ?



दिनांक 25 जनवरी 26 को रीवा से शहडोल जा रही बस क्रमांक MP19P0698 ब्योहारी चुंगी नाका में सवारी उतार रही थी।तभी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुखेन्द्र त्रिपाठी बस के सामने अपनी मोटर साइकिल लगाते हुए बस को थाना ले गये। बस में रीवा से शहडोल जाने बाली सवारियां बैठी थी। बस बैध रुप से परमिट पर चल रही है। नगरीय क्षेत्र में टंकी तिराहा से बस स्टैंड और रेलवे तिराहे तक पूरा मुख्य सड़क मार्ग अतिक्रमण से पटा हुआ है। बस के आवागमन के दौरान सवारियों को चढ़ाने उतारने के लिए बस को रोड़ में ही रोककर सवारी उतारने चढ़ाने का काम सभी के द्वारा किया जाता है। यहां कहीं भी बस खड़ी करने के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित नहीं है। वायरल वीडियो एक दूसरे मोटर मालिक के द्वारा पुलिस से मिली भगत कर मेरी बस को रोक कर वीडियो बनाया गया और काट छांटकर वीडियो वायरल किया गया जिससे मेरी छवि धूमिल करने की नियत से यह कृत्य किया गया जबकि मेरे द्वारा कभी भी पुलिस या संविधान के खिलाफ कोई काम नहीं किया जाता।

                            मृगेंद्र मिश्रा बस मालिक


Post a Comment

0 Comments