युवती का सम्मान बचाने आगे आए युवक को दी गई तालिबानी सजा
जिम में हुए मामूली विवाद पर युवक पर प्राणघातक हमला
गाना धीमा करने को लेकर हुआ था विवाद युवती से भी की गई धक्का-मुक्की और गाली गलौज
शेखर खान शहडोल
ये शहर को हुआ क्या सब धुआं धुआं बुढ़ार रोड स्थित एक होटल में संचालित जिम में साउंड कम करने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया । जिससे युवक के सिर और मुँह में गंभीर चोटें आईं। बता दें कि जिम में एक युवती द्वारा गाना धीमा करने की बात कहने पर कुछ युवकों द्वारा युवती से गाली-गलौज की जाने लगी, वहीं उसके दोस्त ने युवकों को मना किया जो कि युवकों को नागवार गुजरा और मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और तीन युवकों ने मिलकर एक मना करने गए युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के सिर में गहरी चोट आई है। पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज अब जांच का आधार बना है। मारपीट करने वाले युवको पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र सिंह, किशन सिंह और उनके एक अन्य अज्ञात साथी ने मिलकर जिम के अंदर ही ऋषि मिश्रा के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने डंबल से ऋषि मिश्रा के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। जब युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की और गाली गलौज की गई।
क्या महानगरों में मिलने वाला नशा अब शहडोल में भी हो रहा आसानी से उपलब्ध ?


0 Comments