Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर बना वरदान, दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर बना वरदान, दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट


  शेखर खान शहडोल

 09 सितम्बर 2025- पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी को छोड़कर की जा रही है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरिंग पहल के अंतर्गत, उपभोक्ताओं को उनके मासिक विद्युत बिल में टाइम ऑफ डे  छूट का लाभ प्रदान किया है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनकी खपत के आधार पर ये छूट दी जाती है।

कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल शहडोल श्री जनमेजय सिंह ने बताया है कि ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती। एप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं। ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, ताकि ऊर्जा की खपत को बेहतर बना सकते हैं। ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन ट्रैक करने और नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है। ऊर्जा की खपत को कम करने से पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव कम होता है।ऊर्जा की खपत को नियंत्रित करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जिसमें घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट और निम्निदाब औद्योगिक उपभोक्तोओं के लिए सोलर ऑवर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड / अनुबंध मांग वाले उपभोक्ता्ओं को ही दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments