Ticker

6/recent/ticker-posts

NEET पेपर लीक ने, ली आकांक्षा चतुर्वेदी की जान देश की एक होनहार विद्यार्थी ने दिया अपनी जान

NEET पेपर लीक ने, ली आकांक्षा चतुर्वेदी की जान देश की एक होनहार विद्यार्थी ने दिया अपनी जान 



शेखर खान "पत्रकार"


मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली NEET

परीक्षार्थी आकांक्षा चतुर्वेदी ने नागपुर में आत्महत्या कर ली. आकांक्षा के परिजनों का दावा है कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली की खबरों के चलते वह गहरे मानसिक तनाव में थी.

आकांक्षा मऊगंज जिले के मगनिया गांव की निवासी थी,

मेडिकल की पढ़ाई के लिए वह नागपुर के एक कोचिंग

संस्थान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. उसका

परीक्षा केंद्र नागपुर के सेमिनरी हिल्स स्थित एसएफएस

कॉलेज में था.

घटना के बाद परिजनों को आकांक्षा द्वारा लिखा सुसाइड

नोट मिला है. इस नोट में उसने दोबारा नीट परीक्षा देने की

हिम्मत न होने की बात कहते हुए अपने माता-पिता से

माफी मांगी है.

आकांक्षा के पिता कृष्णकुमार चौबे एक छोटे किसान हैं और नागपुर में रसोइए के रूप में भी काम करते थे. परिजनों ने बताया कि बेटी की पढ़ाई के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था.

जरूरी सलाह= टीचर और माता पिता को बच्चों को समय समय पर बात करते रहना चाहिए और उन्हें यह समझना चाहिए की जिन्दगी एक बार मिलती है।

उसे यू ही न जाने दे जिनगी में कई मौके मिलते है उनका इंतजार करना चाहिए 

20मई 2026

Post a Comment

0 Comments