Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला जेल के बंदी की मौत, दो साल से काट रहा था सजा। मौत की सही वजह पीएम रिपोर्ट के बाद आएगी सामने

जिला जेल के  बंदी की मौत, दो साल से काट रहा था सजा।

मौत की सही वजह पीएम रिपोर्ट के बाद आएगी सामने




शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। जिला जेल शहडोल में बंद एक बंदी की गुरुवार को हार्टअटैक आने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।

मौत की सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा 

मौत के बाद जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और अस्पताल सूत्रों का कहना है कि यदि बंदी को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। इससे पहले भी जेल में एक कैदी द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आ चुका है।


जानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी

 रियाज मंसूरी (30) पिता इस्लाम मंसूरी धारा 306 आईपीसी के मामले में पांच साल की सजा काट रहा था। उसे 9 फरवरी 2024 को जिला जेल शहडोल भेजा गया था। बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे उसने जेल प्रबंधन से सीने में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



उपचार के दौरान फिर आया अटैक

जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा था। इस दौरान वह अपने भाई और अन्य परिजनों से बातचीत भी करता रहा। लेकिन उपचार के दौरान उसे दोबारा हार्टअटैक आया और दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।


पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

मृतक के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जिला जेल अधीक्षक भास्कर पांडे ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर बंदी को अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।

Post a Comment

0 Comments