Ticker

6/recent/ticker-posts

यम्मी स्पाइसी होटल के सामने हुये विवाद और मारपीट कांड में वतन प्रताप ने एसपी को सौंपा आवेदन, पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग

यम्मी स्पाइसी होटल के सामने हुये विवाद और मारपीट कांड में वतन प्रताप ने एसपी को सौंपा आवेदन, पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग




शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। शहर के चर्चित यम्मी स्पाइसी मारपीट मामले में  पीड़ित पक्ष के वतन प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

आवेदन में वतन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई की रात यम्मी स्पाइसी होटल में विवाद के दौरान वह अपने साथियों के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उन पर और उनके साथियों पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी कार में रखी करीब 1.42 लाख रुपये की नकदी, गले से चार तोले की सोने की चेन और हाथ की घड़ी भी छीन ली गई। साथ ही वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

वतन प्रताप सिंह ने आवेदन में यह भी कहा कि घटना की पूरी जानकारी देने के बावजूद सोहागपुर थाने में लूटपाट, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले से संबंधित रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सभी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय उनके साथ मौजूद अन्य साथियों पर भी हमला हुआ था, इसलिए सभी पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।



                               पुलिस अधीक्षक

होटल विवाद मामले में पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह मामला पहले से ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पीड़ित पक्ष द्वारा एसपी के समक्ष अपनी आपबीती और नए आरोप रखने के बाद मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

इस होटल कांड में दोनों तरफ से जो भी अपराधी है उन सभी को सख्त से सख्त सजा कानून के द्वारा मिले शहडोल शहर पूरे मध्य प्रदेश में भाईचारे के लिए जाना जाता है। ताकि भविष्य में दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे 

            सोशल मीडिया के अफवाहों से दूर रहे

यम्मी स्पाइसी होटल के पास हुऐ विवाद और मारपीट के बाद शहर में सोशल मीडिया में तरह तरह की बात फैलाई जा रही है उनसे दूर रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय से शहर वासियों का ये निवेदन हैं की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जो भी व्यक्ति भ्रामक जानकारी फैला रहा है उन सभी पर  कानूनी कार्यवाही करे

Post a Comment

0 Comments