यदि आपके घर में भी ऐसी की एक से ज्यादा कनेक्शन है तो रहें सवधान? विवेक विहार कॉलोनी में एसी से हुए भीषण अग्निकांड में पूरे इलाके में दहशत फैला दी
शेखर खान "पत्रकार"
नई दिल्ली के विवेक विहार कॉलोनी में रविवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार 3 मई की सुबह करीब 3:47 बजे एक रिहायशी इमारत में एसी में धमाके के बाद आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके साथ ही बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है और सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग प्रशासन से इमारतों में सुरक्षा मानकों की जांच की मांग कर रहे हैं।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहरों की रिहायशी इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुझाव= पूरे समय ऐसी ना चलाएं कुछ देर चलने के बाद ऐसी को बंद करे अत्यधिक तापमान गर्म होने के कारण ऐसी में ब्लास्ट की संभावना हो सकती हैं ?


0 Comments