Ticker

6/recent/ticker-posts

दर्दनाक सड़क हादसा : जैन महिला धर्मगुरु की मौत, दो गंभीर घायल जैन समाज में आक्रोश, शोक की लहर

दर्दनाक सड़क हादसा : जैन महिला धर्मगुरु की मौत, दो गंभीर घायल जैन समाज में आक्रोश, शोक की लहर




शेखर खान "पत्रकार"

मीनेश जैन "पत्रकार"

रीवा शहर में आज  सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जैन समाज को गहरे शोक में डुबो दिया। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही जैन महिला धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी। हादसे में जैन समाज की पूज्य धर्मगुरु आर्यिका श्री ऋतुमति माताजी का दुखद निधन हो गया, जबकि दो अन्य धर्मगुरु माताएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जैन समाज ने पुलिस अधीक्षक से माग की है की रीवा में ट्रैफिक व्यवस्था पे विशेष ध्यान दिया जाए ताकि दोबारा भविष्य में ऐसा किसी के साथ न हो 

रीवा के सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया की जिस कार से  एक्सीडेंट हुआ है वह महाराष्ट्र की है 

बताया जा रहा है कि सभी धर्मगुरु सतना से रीवा प्रवास पर आई हुई थीं। मृतक आर्यिका माताजी मूल रूप से सागर की निवासी थीं और लंबे समय से जैन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक साधना में समर्पित थीं। हादसे की खबर मिलते ही जैन समाज में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना के बाद घायल धर्मगुरुओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हुआ। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल माताओं का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इधर, आर्यिका माताजी के निधन की सूचना मिलते ही रीवा, सतना,शहडोल,उमरिया,जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में जैन समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाजजनों ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जैन समाज द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आर्यिका श्री ऋतुमति माताजी की समाधि यात्रा दोपहर 2 बजे कटरा जैन मंदिर से बड़ी पुल स्थित एजी कॉलेज, रीवा तक निकाली जाएगी। माताजी को श्रद्धांजलि स्वरूप सतना नगर के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय भी लिया गया है।

इस सड़क हादसे में एक बार फिर रीवा की यातायात व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया 

Post a Comment

0 Comments