Ticker

6/recent/ticker-posts

ऐसा क्या हुआ ? पुलिस ऑफिसर ने खुद को मारी गोली ASI विजय सिंह की गोली लगने से मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ऐसा क्या हुआ ? पुलिस ऑफिसर ने खुद को मारी गोली ASI विजय सिंह की गोली लगने से मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


शेखर खान "पत्रकार"

उमरिया जिले में एक पुलिस अधिकारी की गोली लगने से मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ASI विजय सिंह, उमरिया जिला के पुलिस लाइन के शस्त्र शाखा में पदस्थ थे, गोली लगने के घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना पुलिस लाइन क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। घटना के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल पुलिस द्वारा पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

विजय सिंह (55) वर्ष सागर जिला के रहने वाले थे 

Post a Comment

0 Comments