Ticker

6/recent/ticker-posts

जिस देश में अरबों रुपए IPL पर ? जहां हजारों करोड़ की कमाई फिल्में करती है ? उस देश का ये हाल है ये जीतू मुंडा हैं.. इनके कंधे पर इनकी बहन कालरा मुंडा का कंकाल है.

जिस देश में अरबों रुपए IPL पर ? जहां हजारों करोड़ की कमाई फिल्में करती है ? उस देश का ये हाल है ये जीतू मुंडा हैं.. इनके कंधे पर इनकी बहन कालरा मुंडा का कंकाल है.




शेखर खान "पत्रकार"

ओडिसा के क्योझर जिले के पटना ब्लॉक स्थित दियानाली गांव के रहने वाले जीतू मुंडा एक दिहाड़ी मजदूर हैं 

दरअसल,जीतू की बहन कालरा की 2 महीने पहले मौत हो गई

कालरा जीतू को बता गईं कि उनके बैंक खाते में 19,300 रुपए हैं,जिसे जीतू निकालने गया।

जब जीतू ओडिशा मल्लीपोसी शाखा के ग्रामीण बैंक पहुंचे. तो बैंक के कर्मचारियों ने कहा- जिसका खाता है उसे लाओ या डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस होने का प्रमाण दो..?

सर्टिफिकेट बनवाना गरीब जीतू के लिए पहाड़ चढ़ने सा था,उन्होंने आसान रास्ता चुना,जीतू ने बहन की कब्र खोदी..! कंकाल को बोरी में भरा.! और कंधे पर कंकाल को लादकर बैंक पहुंच गए..?  इस दौरान जीतू 5 किलोमीटर ऐसे ही चलते रहे. रास्ते में जिसने भी ये देखा,वो स्तब्ध रह गया.

अपने देश में ये है गरीबी का हाल, 19,300 रुपए के लिए लोग ऐसा खौफनाक कदम उठा रहे है। 

हमारे देश का सिस्टम ऐसा हो गया है की यहां गरीबों का कोई सुनने वाला नहीं है अधिकारी अपने विलासिता में मस्त है

हमारे देश के नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त है

Post a Comment

0 Comments