देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार के ऊपर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने किया जानलेवा हमला जिले में पुलिस और शराब माफिया की साथ-गाठ
शेखर खान "पत्रकार"
मध्य प्रदेश के छतरपुर अभी कुछ दिन पहले केन बेतवा लिंक परियोजना की कवरेज करने गए महाकवरेज न्यूज़ के डायरेक्टर राकेश रिछारिया पर कवरेज न करने का दबाव बनाया गया लेकिन जब राकेश रिछारिया नहीं माने तो दवाब बनाने के लिए झूठी एफ आई आर दर्ज करा दी गई गई पत्रकारों के संगठनो ने आवाज बुलंद की तब कहीं एसपी अगम जैन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि
बिजावर से धार्मिक कवरेज करके लौट रहे पत्रकार राकेश सिंह राय के ऊपर शराब ठेकेदार के गुर्गों के द्वारा प्राण घातक हमला किया गया पत्रकार की गलती यह थी की शराब विक्रेता रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेच रहे थे तभी पत्रकार राकेश राय ने वीडियो बनाना शुरू किया वीडियो बनाना ठेकेदार के गुर्गों को ना गवार गुजरा एक फोन कॉल करके गाड़ी से लड़के बुलवाए और कर दिया पत्रकार पर जानलेवा हमला मारपीट इतनी बुरी तरह से की गई कि अगर पत्रकार शरीर से हष्ट पुष्ट ना होता तो पत्रकार की ऑन द स्पॉट जान जा सकती थी जैसे तैसे पत्रकार ने अपनी जान बचाई लोगों ने वहां से पत्रकार को विदा किया लेकिन पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल इन दो घटनाओं ने साफ कर दिया कि सत्ता पक्ष का पुलिस के ऊपर कितना बड़ा दबाव है को सत्ता पक्ष के नेता चाहते हैं वही हो रहा है पुलिस के हाथ बंधे हैं पुलिस मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बजाय माफियाओं के कहने से नेताओं द्वारा पुलिस पर दबाव बनाकर पत्रकार पर ही FIR दर्ज कराई गई
पत्रकार राकेश राय चीखता चिल्लाता रहा पर पत्रकार की किसी ने एक नहीं सुनी लेकिन जब मामला छतरपुर के पत्रकारों तक पहुंचा तो छतरपुर के सभी पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध किया कल ऐलान किया गया पत्रकार की लड़ाई पत्रकार लड़ेंगे सर्किट हाउस में आज 12:00 बजे सभी संगठनों की विद्वत मीटिंग हुई और निर्णय लिया गया कि कल 27 अप्रैल दिन सोमवार को एसपी आगम जैन के सामने पत्रकारों का होगा जंगी धरना प्रदर्शन पत्रकार संगठनों ने बैठक में निर्णय लिया कि अगर कहीं भी किसी भी पत्रकार पर कोई अन्याय अत्याचार झूठी फिर या दबाव बनाया जाता है अपमान किया जाता है तो छतरपुर के सभी पत्रकार संगठन एक होकर तुरंत मामले में एक्शन लेंगे यह तय किया गया पत्रकारों के समर्थन में कांग्रेस खुलकर सामने आई निधि सत्र वृत्त चतुर्वेदी पत्रकारों की मीटिंग में सर्किट हाउस पहुंचे और उन्होंने ललकारते हुए कहा कि आपको जहां मेरी जिस समय जरूरत हो याद करना कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी कांग्रेस निधि सत्य वृत्त चतुर्वेदी पत्रकारों सभा में बुंदेलखंड जर्नलिस्ट संगठन के प्रमुख अरविंद जैन भूपेंद्र सिंह सुनील पांडे अरविंद तिवारी रविंद्र अर्जरिया सत्येंद्र सिंह परमार नेहा सिंह रईस खान जेके आशु मुकेश गौतम संजू श्रीवास निर्देश अग्रवाल आदर्श पत्रकार संघ के प्रांतीय सचिव रामबाबू सिंह परिहार विनोद मिश्रा राजकुमार सेन विनोद कुशवाहा आदि बहुत से नाम है जो लिख पाना संभव नहीं है सभी पत्रकारों ने एक स्वर में आज अन्याय अत्याचार गुंडा माफियाओं के खिलाफ पुलिसिया अत्याचार नेताओं की मनमर्जी के खिलाफ आवाज बुलंद करने की शपथ ली गई आज से एक ही नारा बुलंद किया जायेगा पत्रकार एकता जिंदाबाद नवक्रांति का हुआ आगाज

0 Comments