समाज हित और जिले की समस्याओं को लेकर करणी सेना परिवार की बैठक, आंदोलन की रणनीति तैयार
किसी भी वर्ग के साथ अन्याय को स्वीकार नहीं किया जाएगा, सभी के अधिकार के लिए लड़ेगी करणी सेना
उमरिया। करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर जिला उमरिया की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जरहा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज में एकजुटता बढ़ाने तथा जिले में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक का शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकता, संगठन और स्वाभिमान बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम सिंह बघेल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराणा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष के.के. सिंह एवं करणी सेना परिवार के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शानवेंद्र सिंह बघेल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राम सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि करणी सेना परिवार हमेशा समाज और जनहित के मुद्दों को लेकर सजग रहा है और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न समस्याओं, युवाओं से जुड़े मुद्दों तथा यूजीसी सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों को जागरूक करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के विस्तार और समाज को संगठित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन उमेश सिंह राजपूत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार सिंह, लल्लन सिंह, संजीव सिंह बघेल, धर्मपाल सिंह राजपूत, युग सिंह, संतोष सिंह राजपूत, रवि सिंह राजपूत, राजा सिंह, केतनपाल सिंह राजपूत, लखन सिंह, वीरेंद्र सिंह, बलराम सिंह, सत्यपाल सिंह, शिवप्रताप सिंह, शालिनी सिंह, राकेश सिंह पंवार, वीरबहादुर सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रेमलाल सिंह, नागेंद्र Singh, विजय सिंह, रवि सिंह सकरवार, सुरेन्द्र सिंह एवं मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments