जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा : मनोहर सुगानी
60 महिला शक्ति का हुआ भव्य सम्मान
शेखर खान "पत्रकार"
शहडो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था जिए सिंध सेवा संगम महिला शाखा शहडोल के तत्वावधान में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 60 महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को नमन किया गया यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, प्रेरणा और समाज में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया।
शाखा की जिलाध्यक्ष दीपा मंगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जो अपने परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज के विकास की भी मजबूत शक्ति बन चुकी है।
कार्यक्रम में जिए सिंध सेवा संगम के संस्थापक मनोहर सुगानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की प्रगति और समृद्धि में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मातृशक्ति का सम्मान करना हमारे संस्कारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से संस्था लगातार समाज सेवा, मानवता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप लाहोरानी, संजय वासवानी, रवि लालवानी, रोशनी कटारे, भाविका जसनानी, अनीता निगम (प्राचार्य विवेक पब्लिक स्कूल), कायरा जगवानी, आशा अवतानी (अध्यक्ष, महिला सिंधु समिति शहडोल), ज्योति मिरानी (उपाध्यक्ष, महिला सिंधु समिति शहडोल), माया बजाज (अध्यक्ष दुख सुख समिति शहडोल) तथा युक्ता जगवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिलाओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और भावनाओं से परिपूर्ण रहा, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने नारी शक्ति को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रेरणादायी आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नारी केवल घर की नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति है, और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों और उपस्थित जनों ने जिए सिंध सेवा संगम महिला शाखा शहडोल की सराहना की
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर रितु रूपरंग , दीपा मंगलानी , रश्मी जसवानी , कविता जगवानी , ममता गंगवानी , जूही ग्वालिनी राखी आहूजा , जया आहूजा , करुणा रोहरा , सपना कटारिया , कामना कटारिया , मधु मंगलानी , ज्योति आसुदानी , मधु मंगलानी , राधी अशुदानी , महक कटारे , वैशाली कटारे , नीतू कटारे तमन्ना कटारे , नीलम साहू , वर्षा कुंदनानी , सोनी नागपाल , ऊषा कटारिया , वर्षा तनरेजा , ज्योति रूपरंग , कविता लाहौरानी , नीता लाहौरानी , सोना मंगलानी , महक जेठानी , रुचि बहरानी , प्राची जेठानी , रोहानी अशुदानी मुस्कान रूपरंग , रिया आसवानी रेखा जेठानी ,भारती थारवानी पलक सचदेव सोनल रोहरा, मंजू जगवानी , मीना बत्रा , शोभा पोपटनी, मधु कटारिया आदि उपस्थित रही

0 Comments