Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन गेम की लत ने हंसते खेलते परिवार को किया बर्बाद लाखों हार चुके पिता ने मां,बेटी को पिलाया जहर, बेटी की मौत के साथ पिता ने भी दम तोड़ा

ऑनलाइन गेम की लत ने हंसते खेलते परिवार को किया बर्बाद लाखों हार चुके पिता ने मां,बेटी को पिलाया जहर, बेटी की मौत के साथ पिता ने भी दम तोड़ा



शेखर खान"पत्रकार"


ऑनलाइन जुआ और सट्टे के गेम में लाखों रुपये हारने से परेशान शंकर गुप्ता ने कथित रूप से पत्नी और 16 वर्षीय बेटी को जहर दिया और स्वयं भी सेवन कर लिया। बेटी व पिता की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर है।

शहडोल में हैरान करने वाला मामला क्या लोगों में हालात से लड़ने की शक्ति कम हो रही है

शहडोल जिले के कोतवाली थाना पुरानी बस्ती सत्यम वीडियो क्षेत्र से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने के बाद एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसकी 16 वर्षीय बेटी और बाद में खुद उसकी भी मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती, सत्यम वीडियो के पास रहने वाले शंकर गुप्ता (40) को ऑनलाइन जुआ और सट्टे के गेम खेलने की लत लग गई थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लगातार गेम में बड़ी रकम हार रहा था और लाखों रुपये गंवा चुका था। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के दबाव में वह मानसिक रूप से काफी तनाव में रहने लगा था।

मंगलवार रात उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता (36) और 16 वर्षीय पुत्री स्वाति गुप्ता को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। घर से आ रही आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तीनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाति गुप्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं शंकर की हालत भी लगातार बिगड़ती गई और बुधवार देर शाम उसकी भी मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी गुप्ता का उपचार जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय दंपति का बेटा घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।

शहडोल में चल रहा तेजी से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान दे ताकी भविष्य में दोबारा न हो इस तरह की कोई घटना शहडोल में तेजी से फल फूल रहा क्रिकेट का सट्टा ।


यदि कोई व्यक्ति किसी भी तरह के ऑनलाइन गेम,जुआ,सट्टा  में फसता है तो उसे डरने की जरूरत नहीं है

 या किसी प्रकार के डिजिटल अरेस्ट करने की कोई धमकी देता है तो डरने की जरूरत नहीं है आप अपने नजदीकी थाने में जाकर इसकी शिकायत कर सकते है आप और आपके परिवार की जिंदगी बहुमूल्य है उसे सुरक्षित रखें 



Post a Comment

0 Comments