कांग्रेस ने मनाई संविधान निर्माता डाॅक्टर अंबेडकर की जयंती
जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस द्वारा संविधान निर्माता, भारतरत्न डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती काँग्रेस भवन शहडोल मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
सर्वप्रथम डाॅक्टर अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर धूप- दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात काँग्रेसजनों ने डाॅक्टर साहब के देश व समाज कल्याण हितार्थ किए गए कार्यों पर अपने अपने विचार रखे।*
*जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा गया कि,यह दिन केवल एक जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। संविधान की रचना में अंबेडकर जी के योगदान के साथ-साथ आजाद भारत की संस्थाओं के निर्माण में भी अंबेडकर जी की शानदार सक्रिय भूमिका रही। सबल और सशक्त भारत के निर्माण में बाबसाहेब हम सबके प्रेरणापुंज हैं। डाॅक्टर अंबेडकर जी ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और कहा – 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में जन्मे बाबासाहेब कहा करते थे कि वह ऐसे धर्म को मानते हैं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। उनका मानना था कि जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए।*
*प्रदेश सचिव अजय अवस्थी ने कहा कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर वो शख्स हैं जिन्होंने भारत को उसका संविधान दिया और कोई भी देश बिना संविधान नहीं चल सकता। बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता और संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में सबसे अहम रोल अदा किया बल्कि समाज में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई।*
*नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल ने कहा कि, बाबासाहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता लाने के काफी प्रयास किए। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया।*
*उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।*
*जयंती कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पार्षद हीरालाल प्रजापति, पार्षद श्रीमति उर्मिला चौधरी, संजय पटेल, प्रीतम सोनी, वरुण पाल, जसवीर सिंह पप्पू , धनु लाल बर्मन, अशोक तिवारी, प्रकाश दुबे, दलजीत सिंह बाबू, महेंद्र यादव,कान्हा कोरी, कान्हा गर्ग, दीपांशु, शिवांशु साहू, कृष्णा सिंह, आशु, अजय सनपाल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।*

0 Comments