Ticker

6/recent/ticker-posts

मुस्लिम सम्मेलन 23 फरवरी को होगा शान उल्ला खान,सूफियान खान

मुस्लिम सम्मेलन 23 फरवरी को होगा

शान उल्ला खान,सूफियान खान




शहडोल मुस्लिम समाज के तरक्की के लिए शहडोल में एक मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है यह सम्मलेन समाज के तरक्की के लिए समाज की  बैठक में तय किया जाएगा की समय के अनुसार किस तरह से छात्र,छत्राओ को रोजगार के अवसर कैसे प्रदान किया जाए एवं दीनी तालीम एवं मदरसा कैसे और कहा संचालित किया जाए व कृषि के क्षेत्र में कृषि को पसंद करने वाले नौजवानों के लिए क्या किया जाए। गरीबों के लिए बैतूल माल की स्थापना करना एवम् वार्डो में पॉलीक्लिनिक खोलना और स्वास्थ्य के लिए अस्पतालों को चयनित करना एक बेहतर न्यूनतम फीस में स्कूल खोलना और उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग सेंटर खोलना, समाज के बेसहारा लोगों के लिए पेंशन योजना देना समाज के सभी लोगों को प्रदेश सरकार के योजनाओं का लाभ बताना साल में सामूहिक खतने का इंतजाम करना समाज के सभी योग्यता अनुसार एक साल में सम्मान करना रमजान शरीफ में जरूरत मन्दो को रमजान किट बांटना छात्रा, छात्राओ के लिए  फ्री कंप्यूटर कोचिंग सेंटर खोलना जिससे सभी को लाभ मिले

इनके अलावा मुस्लिम सम्मेलन में समाज के लोगों  द्वारा समाज हित में जो कीमती सुझाव समाज के हित में आएगा उसे पूरा करना यह कार्यक्रम मुस्लिम सामाजिक संगठन नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी शहडोल तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा इसमें संरक्षक के रूप में मरियम बोहरा संचालक हातमी हॉस्पिटल शहडोल समाजसेवी सूफियान खान और समाज के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे। उक्त सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजन संगठन के अध्यक्ष शान उल्ला खान करेंगे यह कार्यक्रम 23 फरवरी, दिन इतवार समय दोपहर 2.00 बजे से शुरू होग स्थान सोहागपुर मौलाना आजाद स्कूल कैंपस में किया जाएगा इस सम्मेलन से जुड़े हुए तमाम कार्यकर्ता समाज और समाज के सभी लोगों से गुजारिश है मुस्लिम सम्मेलन को सफल बनानें के लिए आप सभी लोग आने की मेहरबानी करे

सूफियान खान 

शान उल्ला खान

Post a Comment

0 Comments