Ticker

6/recent/ticker-posts

गौरक्षक बनकर मारपीट, लूट और अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

गौरक्षक बनकर मारपीट, लूट और अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस शहडोल की बड़ी कार्रवाई




शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। कोतवाली पुलिस ने गौरक्षक बनकर लोगों से मारपीट, लूट एवं अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जून 2026 को फरियादी नोरेश्वर प्रसाद पनिका (64 वर्ष), निवासी पाण्डवनगर, शहडोल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

फरियादी ने बताया कि वह अपने तीन पालतू बैलों को खेती कार्य हेतु ग्राम सिलवारी, जिला अनूपपुर भेजने के लिए पिकअप वाहन में लोड करवा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे एक कार में सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और स्वयं को गौरक्षक बताते हुए मवेशियों को चोरी कर कटाई के लिए ले जाने का आरोप लगाने लगे। आरोपियों ने मामले को दबाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की।

जब फरियादी ने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मौजूद श्रमिकों के साथ डंडे, रॉड और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी एवं उनके साथियों को जबरन वाहन में बैठाकर अड़ना नदी किनारे स्थित एक फार्म हाउस ले जाकर बंधक बना लिया।

आरोपियों ने वहां फरियादी और उनके साथियों से नकदी एवं मोबाइल फोन भी छीन लिए। इस घटना में फरियादी सहित एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

अनुज सिंह (30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, कमिश्नर बंगला के सामने, शहडोल

आशुतोष चतुर्वेदी (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, एमपीईबी कार्यालय के पीछे, शहडोल

राजेश उर्फ रजौले बैगा (30 वर्ष), निवासी हथीडोल, थाना बुढार, जिला शहडोल

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की विवेचना की जा रही है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है

Post a Comment

0 Comments