लखनऊ अग्निकांड में मृत छात्रों को व्यापारी संघ ने दी श्रद्धांजलि
शेखर खान "पत्रकार"
शहडोल। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई होनहार छात्रों की दर्दनाक मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर शहडोल व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
व्यापार संघ ने मृतक छात्रों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। संघ ने मांग की कि शहडोल जिले में भी ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिला प्रशासन सभी कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच कराए।
संघ ने बताया कि इस हादसे में कोतमा निवासी जयनिल चक्रवर्ती का भी निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक और गहरा गया है। व्यापार संघ के सदस्यों ने कहा कि वे इस कठिन समय में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, मनोज सराफ, गोपाल सराफ, अनिल रोहरा, शान उल्ला खान, प्रकाश ओझानी, लक्ष्मी बजाज, ज्ञान चंद्र गुप्ता, श्रीनिवास पाण्डेय, विकाश जेठानी, मुरली कटारिया, संजय साहू, अखिलेश खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




0 Comments