Ticker

6/recent/ticker-posts

राम जी के जिला में नहीं चलेगा नशे का कारोबार पुलिस अधीक्षक का नशे के खिलाफ प्रहार

राम जी के जिला में  नहीं चलेगा नशे का कारोबार पुलिस अधीक्षक का नशे के खिलाफ प्रहार

शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 880 अवैध नशीले इंजेक्शन और 53.6 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले इंजेक्शन और स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को 26 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक मकान में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में ऋषभ तिवारी (24 वर्ष), निवासी ग्राम टिहकी थाना ब्योहारी, वर्तमान निवास खेड़ापाता मंदिर के पास शहडोल; नितिन यादव (22 वर्ष), निवासी घेरोला मोहल्ला, हनुमान मंदिर के पीछे; तथा संदीप यादव (22 वर्ष), निवासी पुरानी फैक्ट्री के पास, एमपीईबी ऑफिस के पीछे, मटनी टोला शामिल हैं।

तलाशी के दौरान आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 880 नग अवैध नशीले इंजेक्शन और 53.6 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी बरामद मादक पदार्थों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने समस्त सामग्री को जब्त कर लिया।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 तथा मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, राकेश सिंह बघारी, सब इंस्पेक्टर रजनीश तिवारी, रामराज पाण्डेय, विश्वनाथ तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

शहडोल पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments