Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहडोल के जिलाध्यक्ष बने राकेश कन्नौजिया

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहडोल के जिलाध्यक्ष बने राकेश कन्नौजिया

कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाईयों का लगा तांता



शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला शहडोल के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राकेश कन्नौजिया को सौंपी है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


नवीन दायित्व मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश कन्नौजिया को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगा।


भाजपा नेताओं ने कहा कि राकेश कन्नौजिया लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और सामाजिक तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। पार्टी ने उनकी कार्यशैली, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में नए आयाम स्थापित करेगा तथा युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल द्विवेदी, प्रकाश जागवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अमित गुप्ता, संजीव प्रताप सिंह, शीतल पोद्दार, शक्ति लक्षकार, रविन्द्र वर्मा, विनय केवट, सुनील मिश्रा, अंकुश शर्मा, पिंकू शुक्ला, विभव पाण्डेय, अनमोल सोनी, सिल्लू रजक, सोमित मोहन पाठक, प्रवीण नामदेव, मुकेश जेठानी, सो पनू जायसवाल, नागेन्द्र गोले, आशीष तिवारी, गोविन्द तिवारी एवं स्वपनिल जायसवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने राकेश कन्नौजिया को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं


पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन को उनकी युवा ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में वे प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments