पुरानी बस्ती में भागवत कथा का भव्य समापन, ज्ञानेंद्र मिश्रा और परिवार ने जताया आभार
शेखर खान "पत्रकार"
शहडोल। शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में एडवोकेट ज्ञानेंद्र मिश्रा के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य समापन हुआ। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
समापन अवसर पर ज्ञानेंद्र मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, मित्रों एवं आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार और सभी के सहयोग और भगवान की कृपा से यह पावन आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
कथा के अंतिम दिन भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।
स्थानीय नागरिकों ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
ऐडवोकेट ज्ञानेंद्र मिश्रा और उनके पूरे परिवार ने सभी लोगों का दिल से आभार प्रकट किया



0 Comments