उमरिया जिला के ग्राम रोहनिया में बाघ के शिकारी गिरफ्तार मकान से बाघ के अंग हुए बरामद
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के वन अमला द्वारा बड़ी कार्यवाही शिकारियो में फैली दहशत बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम रोहनिया रेंज धमोखर बफर बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में हरदुल बैगा के आवास में छापामार कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान 13 नाखून एवं दो निचले जबड़े के भाग ( प्रत्येक में एक कैनाइन दांत व तीन अन्य दांत ) बरामद किए गए है। उक्त अवशेषो को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 की धारा 50 के अंतर्गत विधिवत् जब्त कर सरकारी अभिरक्षा में लिया गया है।
उपरोक्त मामले में आगे की जॉच प्रक्रिया और भी वृहद रूप में की जा रही है,जिससे तह तक पहुंचकर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सके वन विभाग द्वारा कराई से जांच की जाए तो और जंगली जानवर के और भी शिकारियो के नाम सामने आ सकते हैं


0 Comments