Ticker

6/recent/ticker-posts

टाइम्स पाब्लिक स्कुल की छात्रा भूमि गुप्ता ने NEET 2025 की परीक्षा में 531अंक प्राप्त कर माता-पिता को किया गौरवान्वित

 टाइम्स पाब्लिक स्कुल की छात्रा भूमि गुप्ता ने NEET 2025 की  परीक्षा में 531अंक प्राप्त कर माता-पिता को किया गौरवान्वित

शहडोल जिले के टाइमपब्लिक स्कूल में पडनें वाली भूमि गुप्ता नें NEET 2025 की परीक्षा में 531 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। यह सफलता न केवल उनके अथक परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है, बल्कि पूरे कसौंधन समाज और शहडोल जिले के लिए भी गौरव की बात है।

आपने टाइम्स पब्लिक स्कूल, शहडोल से अध्ययन करते हुए 12वीं कक्षा में 94% अंक प्राप्त किए और बिना किसी कोचिंग के NEET जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। बतादे की भूमि गुप्ता शहडोल  पांडव नगर के वार्ड नंबर 6/8 की रहने वाली है और भूमि के पिता का नाम रामजी गुप्ता है शहडोल के सब्जी मंडी में कपड़े का व्यवसाय करते हैं भूमि गुप्ता ने NEET जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है की मेहनत करके कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है भूमि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर के माता-पिता एवं स्कूल के साथ-साथ शहडोल जिले का नाम भी रोशन किया है भूमि के परिजनों ने भूमि को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है वही अमर गुप्ता नें पूरे कसौंधन समाज की ओर से भूमि को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से  स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफलता की कामना की है

कु.भूमि गुप्ता समाज सेवी राजेश गुप्ता की नातिन है रवि गुप्ता और बालमुकुंद गुप्ता की भतीजी है परिवार और नगरवासियों ने बधाई दी

Post a Comment

0 Comments