Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका से जघन्य अपराध के विरोध में AIMIM ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका से जघन्य अपराध के विरोध में AIMIM ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन



शेखर खान पत्रकार 

शहडोल। राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की शहडोल इकाई ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में घटना पर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस अमानवीय घटना ने पूरे समाज और मानवता को शर्मसार कर दिया है। AIMIM ने मांग की है कि आरोपियों को ऐसी कड़ी सजा दी जाए, जो भविष्य में इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए नजीर बने। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रभावी एवं सख्त कानून लागू किए जाने की भी मांग की गई है।

पार्टी ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की गई है।

यह ज्ञापन AIMIM शहडोल के सदस्यता अभियान प्रभारी

मोहम्मद यासीन खान एनी खान,फ़रहत खान,तानिया खान,फ़लक खान,जोया खान,सानिया खान,कमरून खान,सिमरन खान,साजदा खान, निकहत खान, अतिका खान,और सैकड़ों महिला कार्यकर्ता की ओर से 13 जुलाई 2026 को सौंपा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।

AIMIM नेताओं ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय एवं कठोर दंड ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments