Ticker

6/recent/ticker-posts

रशियन बता कर लोगों के सामने परोस रहा था उज़्बेकिस्तानी छापे के दौरान फ्लैट में मिली दो महिलाएं, एक महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली, सेक्स रैकेट का संचालक फरार।

रशियन बता कर लोगों के सामने परोस रहा था उज़्बेकिस्तानी छापे के दौरान फ्लैट में मिली दो महिलाएं, एक महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली, सेक्स रैकेट का संचालक फरार।


शेखर खान "पत्रकार"

मध्यप्रदेश के जबलपुर

 मसाज पार्लरऔर इस्पा में रेड के बाद भीड़ भाड़ वाले इलाका में मकान किराए पे लेकर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरफ्तार

पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा है। किराए के एक मकान में देह व्यापार की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दो महिलाओं को पकड़ा। पकड़ी गई दोनों महिलाओं में से एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है जिसे एक दिन पहले ही देह व्यापार के लिए जबलपुर बुलाया गया था। सेक्स रैकेट का संचालक व मास्टमाइंड फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


किराए से मकान लेकर कर रहे देह व्यापार

जबलपुर की माढ़ोताल थाना क्षेत्र में स्थित ग्रीन सिटी के एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि एक फ्लैट कुछ लोगों ने किराए पर लिया है और उस फ्लैट में ऐसे लोग आते हैं जिनकी हरकतें आपत्तिजनक हैं। हर बार आने वाले लोग किसी महिला या लड़की को साथ में लेकर आते हैं और फिर कुछ घंटों बाद वापस चले जाते हैं। इस पर पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा तो वहां से दो महिलाएं पकड़ी गई हैं। इनमें से एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है जो एक दिन पहले ही जबलपुर आई थी।

देह व्यापार का सरगना फरार

पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के कारोबार का सरगना शिव चौधरी नाम का व्यक्ति है जो कि अपराधी प्रवृत्ती का है। जांच में पता चला है कि शिव चौधरी के शहर में कई ठिकाने हैं जहां पर वो देह व्यापार का कारोबार चलाता था। वो अपने साथ पत्नी व बच्चों को भी रखता था जिससे कि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने जिन दो महिलाओं को पकड़ा है उसमें शिव चौधरी की पत्नी भी शामिल है। शिव चौधरी फिलहाल फरार है 

जबलपुर के अधिकांश इस्पा में मसाज के नाम पर चल रहा है देह व्यापार कई थाने के पुलिस को भी है इसकी जानकारी कब होगी कार्यवाही 

Post a Comment

0 Comments